जीयनपुर पुलिस ने प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करते एक शिकारी को किया गिरफ्तार।
जीयनपुर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पांच ज्ञात 15 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ ताल सलोना में प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करते एक शिकारी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत 5 ज्ञात 15 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा।रविवार को उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर विदेशी मेहमान पक्षियों व प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार ठंड की शुरुआत के साथ ताल सलोना में विदेशी मेहमान पक्षियों के पंहुचने का सिलसिला शुरू हो गया है वहीं अभी इस साल आने वाले पक्षियों की संख्या कम है। इन पक्षियों को सुबह-शाम के समय अजमतगढ ताल सलोना के किनारे देखा जा सकता है। ताल सलोना मेहमान पक्षियों से खिल उठा है। वहीं साइबेरियन पक्षियां लोगों के साथ-साथ शिकारियों को भी लुभाने लगी हैं। शिकारी इन पक्षियों का शिकार कर उन्हें महंगे दामों में बेच रहे हैं। इस पर अंकुश लगा पाने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। अजमतगढ में धड़ल्ले से 15 सौ रुपए जोड़ा बिक रहे पक्षी।अजमतगढ़ ब्लॉक के सलोना ताल का क्षेत्रफल लगभग 107 हेक्टेयर में फैला है दशहरे के बाद से यहां विदेशी पक्षी साइबेरियन के साथ साथ लालसर,बगुला व राजकीय पक्षी सारस सहित विभिन्न प्रजातियों की पक्षियां यहां आकर घरौंदा बनाने लगती हैं। यहीं आकर ये पक्षियां अंडा देती हैं और फरवरी-मार्च माह में बच्चों के साथ लौटते हैं। ठंड शुरू हो चुकी है। पक्षियों के आने का सिलसिला जारी है।----/----/-----/--------/------/--/
सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम,साइबेरियन पक्षी मारने का सिलसिला जारी।
ठंड के मौसम में जिले के तालों में अपना बसेरा बनान वाले पक्षियों के शिकार पर प्रतिबंध तो है। लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए ठोस प्रबंध नहीं होते हैं। शिकारी मेहमान पक्षियों का शिकार एयरगन,जाल,फंदा और नशीली दवा डालकर करते हैं। क्योंकि क्षेत्र में इनके मांस की खूब मांग होती है। शौकीन लोग मनमाफिक पैसा देकर इसकी खरीदारी करते हैं। शिकार में वन विभाग के कर्मचारियों की भी मिली भगत होती है। पिछले वर्ष भी प्रवासी पक्षियों की आवक जिले में काफी कम हुई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो शिकार के कारण भी लगातार पक्षियों की आवक कम हो रही है। पक्षियों के शिकार की शिकायत पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जीयनपुर एस आई विश्वजीत पांडेय ने पुलिस बल के साथ अजमतगढ ताल सलोना पर पंहुचे ताल सलोना में नांव से प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार कर 15 लोग आ रहे थे पुलिस ने उनकी घेराबंदी की किंतु 14 लोग फरार हो गए वहीं एक व्यक्ति ओमप्रकाश पुत्र कृपा उम्र 52 वर्ष निवासी इसरहा को पांच प्रतिबंधित पक्षियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसमें चार बेचने वाले मुनीब पुत्र अज्ञात,कतवारू पुत्र अज्ञात, बंसल पुत्र अज्ञात व दुर्गा साहनी पुत्र अज्ञात निवासी अजमतगढ़ के ऊपर जीयनपुर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा संख्या 512 धारा 9/51 के तहत 5 ज्ञात व 15 ज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया वहीं अन्य की तलाश में जुट गई।
No comments:
Post a Comment