मुहम्मदपुर में आयोजित होगी खंड स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता।
13 व 14 नवंबर को होगी ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर मंगलवार को प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता आयोजित की गई। जिसमें बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता पर चर्चा हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मुहम्मदपुर के खेल के मैदान में 13 एवं 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कहा डिजिटल छात्र उपस्थित एवं एमडीएम पंजिका ऑनलाइन किया जाए। ड्रेस युक्त फोटो अपलोड करें,टोल फ्री नंबर अंकन किया जाए,दिव्यांग छात्रों की पोर्टल पर उपस्थित प्रतिदिन की जाए,समय सारणी का प्रयोग किया जाए,शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग,स्पोर्ट ग्रांट पोर्टल पर अपलोड किया जाए। पोर्टल पर पुस्तक वितरण,निपुण लक्ष्य ऐप से असेसमेंट कार्य किया जाए।बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 13 व 14 नंबर को बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता मुहम्मदपुर आयोजित की जाएगी,जिसमें प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कमल नयन यादव, राजेंद्र मौर्य,विमल प्रकाश,श्रवण कुमार,दिनेश यादव,घनश्याम आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment