Tuesday, November 12, 2024

नवागत नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ की परिचय बैठक।

नवागत नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ की परिचय बैठक।

बार बेंच की बीच सामंजस्य बनाने पर दिया बल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में नवागत नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक की इस दौरान संबोधन में बार व बेंच में सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक न्यायालय चलाने पर बल दिया।मंगलवार की दोपहर में 2:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक सगड़ी तहसील सभागार में नवागत नायब तहसीलदार ने प्रशिक्षण के बाद अजमतगढ व हरैया खंड विकास का पदभार ग्रहण कर अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पतिराम यादव व मंत्री प्रदीप कुमार राय ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ क्रमशः सभी अधिवक्ताओं से परिचय कराया।इस दौरान अधिवक्ता समिति के पतिराम यादव व मंत्री प्रदीप राय ने अपने सम्बोधन में बार व बेंच में सामंजस्य बनाने पर बल दिया। नायब तहसीलदार विवेकानंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बार व बेंच के सामंजस्य से ही अधिक से अधिक न्यायालय के कार्यों व फाइलों का निस्तारण किया जायेगा। वही सौहार्दपूर्ण सामंजस्य बनाकर न्यायालय का अधिक से अधिक संचालन किया जाएगा जिससे कि सगड़ी वासियों की त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतिराम व संचालन मंत्री प्रदीप कुमार राय ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकारनाथ त्रिपाठी ,अनिल सिंह,सूर्यभान यादव,पंकज कुमार दुबे, दुर्गेश मिश्रा,अभिनाश राय सोनू, प्रतीश यादव,अरुण सिंह,सुखदेव दुबे,सुधीर राय,मंसा यादव,संतोष कुमार,राधेश्याम यादव,प्रेमशंकर यादव,राधेश्याम मिश्रा,संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment