Saturday, November 2, 2024

क्षेत्राधिकारी व जीयनपुर कोतवाल ने कोइरिया पोखरे का किया निरीक्षण।

क्षेत्राधिकारी व जीयनपुर कोतवाल ने कोइरिया पोखरे का किया निरीक्षण।

छठ पर्व को लेकर व्यवस्था का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में स्थित प्रसिद्ध कोइरिया के पोखरा पर छठ पर्व को लेकर सगड़ी क्षेत्राधिकारी व जीयनपुर कोतवाल नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यवस्था का किया निरीक्षण। वही छठ पर्व को लेकर साफ सफाई और बिंदुवार व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी को लिखा पत्र।
आगामी त्यौहार डाला छठ को लेकर जीयनपुर कस्बा में प्रसिद्ध कोइरिया पोखरा का क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी व जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया वहीं कोइरिया पोखरा पर डाला छठ के दिन 3-4 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। वहीं पूर्व में छठ त्यौहार पर पोखर में डूब कर मृत्यु होने जैसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पोखरे पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली के तार लटक रहे हैं। पोखरे के ऊपर से 33000 वोल्टेज का तार गया हुआ है। मुख्य मार्ग पर लाइट की व्यवस्था नहीं है और साफ सफाई व सीढीओ के किनारे लगी हुए काई को साफ कराने के लिए पत्र लिखा। वहीं जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव पोखरे पर साफ सफाई और पेंटिंग के साथ लाइट की व्यवस्था कराने में लगे रहे। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मी व एस आई विजय सिंह गौड़ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment