चचेरे भाई ने नाली साफ कर रहे सेवानिवृत्ति दीवान को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल हुईं मौत।
जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेटे की तहरीर पर तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा एक गिरफ्तार दो फरार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के लढिया में नाली सफाई के दौरान पड़ोसी चचेरे भाई ने लाठी डंडा व ईट से किया घायल हुईं मौत बेटे की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने तीन पर दर्ज किया हत्या का मुकदमा एक गिरफ्तार दो फरार।सोमवार की रात्रि 8:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर लढिया जमीन हरखोरी निवासी नरसिंह यादव पुत्र फागू यादव उम्र 65 वर्ष सेवा निवृत्त दीवान घर के सामने मुख्य मार्ग के किनारे पूर्व से निर्मित नाली मिट्टी से पट गई थी जिसकी सफाई कर रहे थे इस दौरान पड़ोसी चचेरे भाई बालजीत यादव पुत्र नरेश अपने पुत्र सुधीर व मोनू के साथ विवाद हो गया जिसमें मारपीट में लाठी डंडा व ईट से गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में पुत्र प्रदीप यादव पिता नरसिंह यादव को लेकर जीयनपुर में स्थित निजी स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां डॉक्टर ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया आजमगढ़ में स्थित निजी अस्पताल पर ले जाने के बाद डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया इसके बाद परिजनों ने संतुष्टि के लिए दूसरे स्थान पर दिखाए जहां डॉक्टर ने 9:30 बजे मृत घोषित कर दिया जिसे लेकर घर चले आए। वहीं सूचना पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया पुत्र प्रदीप यादव की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने बालजीत व दो पुत्र सुधीर व मोनू के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बालजीत यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दोनों पुत्र अभी भी फरार है। मृतक नरसिंह यादव दो वर्ष पूर्व दीवान पद से सेवानिवृत होने के बाद घर पर ही रह रहे थे मृतक के पास एक पुत्र प्रदीप और दो शादी शुदा पुत्री मीरा व श्रेया हैं वहीं पत्नी लीलावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment