विख्यात शिक्षाविद प्रो0 अमेरिका सिंह नें विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति का किया कार्यभार ग्रहण क्षेत्र में हर्ष।
गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा ज्ञान की गतिशीलता,राष्ट्र के सामाजिक -आर्थिक विकास हेतु महत्त्वपूर्ण:प्रोफेसर अमेरिका सिंह, कुलपति विक्रांत विश्वविद्यालय
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
गवालियर ,15 नवंबर, विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर के नवनियुक्त कुलपति प्रो0 अमेरिका सिंह ने आज कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्विद्यालय के कुलाधिपति डॉ0 राकेश सिंह राठौड़ दुबारा उनका स्वागत किया गया और शुभचिंतको ने शुभकामनाए प्रदान की गई। नवनियुक्त कुलपति प्रो0 सिंह ने सभी कर्मचरियों से भेंटवार्ता कर परिचय प्राप्त किया। कुलपति प्रो0 अमेरिका सिंह ने कहा कि ऐतिहासिकता को समेटे हुए मध्य प्रदेश की विख्यात विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर ने वैश्विक स्तर पर ख्याति को प्राप्त किया हैं।विश्वविद्यालय के मुखिया होने के नाते उनकी विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी उनकी हमेशा प्राथमिकता रहेगी कि आपसी समन्वय से विश्वविद्यालय के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए। समय के साथ उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप को अपनाते हुए विश्वविद्यालय में श्रेष्ठ नवीनतम तकनीक, नवाचार, लाभदायक अकादमिक योजनाओं, शैक्षणिक अनुसंधान के माध्यम से विश्वविद्यालय को विकसित किया जाए। उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाए उनका त्वरित निदान किया जाए और विश्वविद्यालय के विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास किए जाए। उनकी प्राथमिकता रहेगी की विक्रांत विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए साथ ही शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को सुनिश्चित करने के सफल प्रयासो से विश्वविद्यालय नई पहचान स्थापित की जाए।आने वाले समय में विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने एवं नवीन कार्य योजनाओ को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का होना आवश्यक है। विश्वविद्यालय दुवारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के नवाचारो के साथ शोध व शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा, साथ ही हम विधार्थियों के कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए भी काम करेंगे। दुनिया भर के तकनीकी संस्थानों में कौशल से पूर्ण एवं दक्ष युवाओं की मांग है। देश के विश्वविद्यालय इस मांग की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय का प्रयास होगा की विश्वविद्यालय के विद्यर्थियो को इस दृष्टि से प्रशिक्षित किया जाए। कुलपति प्रोफेसर शर्मा की नियुक्ति पर कुलाधिपति डॉ. राकेश सिंह राठौड़ ने एवं उच्च शिक्षा जगत के विभिन्न शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त किया है। डॉ0 राठौड़ ने कहा
कि मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र विक्रांत विश्वविद्यालय नवनियुक्त कुलपति प्रोफ़ेसर सिंह के नेतृत्व में शिक्षा जगत में नवीन आयाम स्थापित करेगा और मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा को नई दशा और दिशा प्रदान करेगा।
देवरांच,आजमगढ़ के प्रोफेसर अमेरिका सिंह तीसरी बार बने विश्वविद्यालय के कुलपति: एक परिचय*
आजमगढ़ जनपद के देवरांच ग्राम के निवासी प्रोफेसर अमेरिका सिंह को विक्रांत विश्वविद्यालय,ग्वालियर का कुलपति नियुक्त किया गया है।प्रोफेसर सिंह का जन्म 1958 में ग्राम वाघवर, हरैया ब्लॉक,आजमगढ़ में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा खोजौली और रामनगर में हुई, जबकि हाइस्कूल की शिक्षा हरैया और इंटरमीडिएट करछिया से पूरी की। 1978 में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश के बाद उन्होंने बीएससी, एमएससी और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने लखनऊ के आईईटी में 32 वर्षों तक तकनीकी शिक्षा में कार्य किया, जहां वे प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और डीन के पद पर कार्यरत रहे। प्रो. सिंह ने 2020 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में कुलपति का पद संभाला, तत्पश्चात वे निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर के उप कुलाधिपति बने। अब, उन्हें विक्रांत विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर विक्रांत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया, और विश्वविद्यालय के शिक्षकगण इस नियुक्ति से अत्यंत हर्षित हैं। प्रोफेसर अमेरिका सिंह की गहरी शैक्षिक पृष्ठभूमि और नेतृत्व क्षमता से विक्रांत विश्वविद्यालय के शिक्षण और शोध कार्य में नया उत्साह और दिशा मिलने की संभावना है।
Heartiest congratulations Prof. Singh God bless you .
ReplyDelete