जीयनपुर और अजमतगढ़ के छोटे व्यापारियों का खाद्य एवं औषधि विभाग ने कराया पंजीकरण।
पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा प्रधानमंत्री योजनाओं का लाभ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के जीयनपुर और अजमतगढ़ बाजारों में गुरुवार को कैंप लगाकर खाद्य एवं औषधि विभाग ने 180 छोटे व्यापारियों का पंजीकरण कराया। शीघ्र ही इन व्यापारियों को लाइसेंस वितरित किया जाएगा। पंजीकरण को लेकर ठेला,खोमचा,पटरी दुकानदारों में काफी उत्साह था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ठेला,गुमती,खोमचा और पटरी दुकानदारों के लिए काफी योजनाएं लागू की गई है।पिछली बार पंजीकृत दुकानदारों को दस हजार तक के ऋण रोजगार के लिए दिए गए थे। इस बार सरकार द्वारा इन दुकानदारों को 50 हजार तक ऋण बिना गारंटी के देने का निर्णय किया गया है। इसको लेकर छोटे दुकानदार काफी उत्साहित रहे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आजमगढ़ डीके राय ने बताया कि अजमतगढ़ के 75 और जीयनपुर बाजार के 105 छोटे व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। पंजीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है।कुछ लोगों को प्रमाण पत्र दिया भी गया है। शेष को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया चालू है। पंजीकरण प्रक्रिया में व्यापार मंडल के मनीष कुमार चौरसिया,हरिओम जायसवाल,ज्ञानेंद्र मिश्रा,मुन्ना यादव,अमित गुप्ता,कन्हैया अग्रवाल,बृजेश जायसवाल,डब्लू गुप्ता ने छोटे व्यापारियों के पंजीकरण में काफी मदद की।
No comments:
Post a Comment