बिजली के तार से आधा दर्जन सूअर की मौत।
पशु डाक्टर ने पोस्टमार्टम कर जमीन में गढ़वाया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव की सीमा पर बिजली के तार से आधा दर्जन सूअर की मौत हो गयी जिससे गांव में हड़कम्प मंच गया।अजमतगढ़ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर डी आर मौर्य ने सभी मृत जानवरो का पोस्टमार्टम कर जमीन में गढ़वा दिया। जबकि गुरुवार की शाम 4:00 बजे छपरा सुल्तानपुर गांव के श्रवण सोनकर पुत्र हरिलाल सोनकर की सूअर सड़क पर चर रही थी। खर्रारस्तीपुर गांव के समीप 440 बोल्ट का बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था जहां से सूअर निकली और दो गर्भवती सूअर दो सुअर के बच्चें करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही 6 सूअर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अमुआरी नरायनपुर विद्युत उपकेंद्र पर दी जिसके बाद बिजली काट दी गई। टूट कर गिरे बिजलीके तार में बिजली प्रवाहित होने के बाद अन्य कई लोग बाल बाल बच गए कोई जनहानि नही हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। श्रवण सोनकर ने बिजली विभाग के लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमिलिया पुलिस चौकी को सूचना दी।जिसपर पशु चिकित्साधिकारी अजमतगढ़ डाक्टर डी आर मौर्य ने पहुंचकर सभी जानवरो का पोस्टमार्टम कर जेसीबी मशीन मंगवाकर जमीन में सुअरो को गढ़वा दिया। जबकि पशुपालक को लगभग 1 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ जिससे पशुपालक की कमर टूट गयी है।
No comments:
Post a Comment