Friday, June 10, 2022

सामुदायिक शौचालय में ट्रक ने मारी टक्कर,शौचालय क्षतिग्रस्त।

सामुदायिक शौचालय में ट्रक ने मारी टक्कर,शौचालय क्षतिग्रस्त।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में  विद्युत उपकेंद्र के पास दोहरीघाट रोड पर बने सामुदायिक शौचालय  के पास एक ट्रक खड़ा था। वही गुरुवार की रात्रि दोहरीघाट की तरफ से आए ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे खड़ा ट्रक सामुदायिक शौचालय में ठोकर मार दी जिसके चलते सामुदायिक शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लियें वही मौके पर ट्रक खड़ी है। वही नगर पंचायत का कहना है कि क्षतिग्रस्त सामुदायिक शौचालय का मरम्मत कराई जायें।

No comments:

Post a Comment