Saturday, June 18, 2022

कोचिंग के छात्रों ने हंगामा मचाया तो संचालक होंगें जिम्मेदार ।

कोचिंग के छात्रों ने हंगामा मचाया तो संचालक होंगें जिम्मेदार । 

अग्निपथ के विरोध में उग्र युवाओं को लेकर प्रशासन बरत रहा है सावधानी।

जीयनपुर कोतवाली परिसर में हुई कोचिंग संचालकों की बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार की नई योजना अग्निपथ को लेकर युवा काफी आक्रोशित और आंदोलित है। कई जगहों पर हुई तोड़फोड़ और चक्का जाम को लेकर प्रशासन के लोग परेशान हैं। अधिकारी युवाओं को समझाने के साथ सावधानियां भी बरत रहे हैं। जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को कोचिंग संचालकों की बैठक हुई। जिसमें उन्हें सख्त हिदायतें दी गई। कोतवाली परिसर बैठक में हुई बैठक में संचालकों से बातचीत करते हुए कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि सेना की लागू की गई नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्र भ्रमित है। ऐसे में उन्हें समझाना और आंदोलन से रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। कोचिंग संचालकों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोचिंग कक्षाओं से निकले छात्र हंगामा करेंगे तो सीधे संचालकों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। बैठक में कोचिंग संचालक कौशल कुमार,राम शरीफ,नीरज मिश्रा, रामाशीष यादव,जय बहादुर सिंह, रामायण भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment