जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद।
तमंचा लहराने का वीडियो हुआ वायरल।
पुलिस ने शांति भंग में चारों को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के ओलमापुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को आपसी पैमाइश चल रही थी।इस बीच आपस मे विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने तमंचा लहरा कर धमकाना शुरू किया। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली के
ओलमापुर गांव में दो भाइयों तेज बहादुर यादव पुत्र राम विजय यादव और लाल बहादुर यादव पुत्र राम विजय यादव के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को आपस में जमीन बंटवारे को लेकर रस्सी से नापी हो रही थी। नापने के बाद दोनों पक्ष मेड़ बंदी कर रहे थे। इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति तमंचा लेकर आया और तमंचा लहराते हुए धमकी देने लगा। तेज बहादुर की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तेज बहादुर, लाल बहादुर, रमेश यादव और शिवम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
No comments:
Post a Comment