Friday, June 10, 2022

दलितों की आवासीय जमीन पर जबरदस्ती कब्जा का आरोप।

दलितों की आवासीय जमीन पर जबरदस्ती कब्जा का आरोप।

न्याय की गुहार लेकर पीड़ित 
पहुंचे एसडीएम सगड़ी दरबार। 

उपजिलाधिकारी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन,
लेखपाल से मांगी रिपोर्ट। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के कल्याणपुर ग्राम के दलितों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही गोलबंद व्यक्तियों पर उनकी आवासीय जमीन पर जबरदस्ती कब्जा का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए लेखपाल से मौके की आख्या मांगी है। कल्याणपुर दलित बस्ती के राजकुमार,रमेश,दिनेश,मुकेश,सुभाष,हरिश्चंद्र,सुभावती,दीपचंद और सुषमा ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव की आराजी नंबर 8, 6 और 9 पर हम लोगों का पूर्वजों के समय से स्वामित्व है। जिसका उपयोग हम लोग आवास के लिए करते हैं। पिछले एक सप्ताह से गांव के ही कुछ दबंग लोग हमारी आवासीय जमीन को जबरदस्ती मिट्टी आदि पाट कर कब्जा करना चाहते हैं। दलितों के प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने हलके के लेखपाल से मौके की जांच आख्या तत्काल देने का निर्देश दिया है।

No comments:

Post a Comment