जुमे की नमाज के दौरान चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस और पीएसी ।
सगड़ी क्षेत्र के तमाम मस्जिदों और बाजारों में तैनात दिखें पीएसी और पुलिस के जवान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तमाम मस्जिदों और बाजारों में सुबह से भ्रमण करते दिखे पुलिस और पीएसी के जवान।जानकारी के अनुसार भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अल्हे वसल्लम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद कानपुर में भड़के हिंसा आगजनी तोड़फोड़ के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पूरे प्रदेश में सतर्कता और सावधानी बरतने के लिए सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि किसी प्रकार की घटना न हो। इसी क्रम में सगड़ी तहसील क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भारी सख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गयी है। वही सगड़ी के तमाम मस्जिदों और बाजारों में पीएसी व पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जो अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। बता दें कि भाजपा नेता नूपुर शर्मा के द्वारा पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अल्हे वसल्लम पर टिप्पणी के बाद कानपुर में भारी बवाल और आगजनी की घटना हुई थी। जिसकों देखतें हुए शासन और प्रशासन इस तरह की तनिक भी खतरा लेने के मूड में नहीं है।
वहीं जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के लोगों को भी तैनात किया गया है। वहीं मस्जिदों और बाजारों में चारो तरफ पुलिस और पीएसी के जवान और अधिकारी नजर आ रहे थे।
ऐसे माहौल में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
No comments:
Post a Comment