जुमे की नमाज के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी पिछले शुक्रवार को कानपुर में जुमे की नमाज के दौरान हुए बवाल और पत्थरबाजी की घटना को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने व्यापारियों से मिलकर शांति से जुमे की नमाज अदा करने की अपील की। और कहा कि जुमे की नमाज के दौरान किसी को भी जज्बाती और भड़काऊ तकरीर देने की इजाजत नहीं है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को अपरान्ह प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने जीयनपुर बाजार के दर्जनों स्थानों पर व्यापारियों से रूबरू होते हुए जुमे की नमाज को शांति में ढंग से अदा करने की अपील की और कहा कि हम सबका दायित्व है की आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। किसी के प्रति कोई जज्बाती बात पोस्ट ना करें। जुमे की नमाज के दौरान नारेबाजी भी नहीं होनी चाहिए यदि ऐसा हुआ तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मदरसे के नाजिम और शिक्षकों से मिलकर भी उन्होंने शांति से जुमे की नमाज अदा करने का निवेदन किया। व्यापारी में मिस्टर खान,जुल्फिकार अहमद,गुलाम मोहम्मद,मनीष चौरसिया,मनोज कुमार जायसवाल,ज्ञानेंद्र मिश्र,संतोष कुमार चौरसिया,नीलू श्रीवास्तव, निहाल मेहंदी,अनवार अहमद ने भरोसा दिया कि सब लोग मिलजुल कर शांति कायम रखेंगे।
No comments:
Post a Comment