Friday, June 3, 2022

गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है किसान, नहीं हो पा रही है गेहूं की खरीदारी।

गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है किसान, नहीं हो पा रही है गेहूं की खरीदारी।

मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक के इसरापार गांव निवासिनी सावित्री देवी पत्नी नरेंद्र बहादुर सिंह ने 30 मार्च 2022 को गेहूं बेचने के लिए आवेदन कर रजिस्ट्रेशन कराया था।100 कुंतल से अधिक गेहूं बेचने हेतु सत्यापन के लिए 6 मई 2022 को रिपोर्ट तहसील द्वारा एडीएम को भेजी गई है। लेकिन किसान की गेहूं की खरीदारी नहीं हो पा रही है किसान गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है। एक कहावत यहां ठीक बैठ रही है "बिन मांगे मोती मिले,मांगे मिले न भीख, यही कहावत सरकारी गेहूं खरीद में देखने में आ रही है। हरैया ब्लाक क्रय केंद्र से लेकर सगड़ी तहसील और जिला तक किसान चक्कर लगा रहा है, इसके बावजूद भी गेहूं की खरीदारी नहीं हो रहे हो पा रही है। ऐसे में सरकार द्वारा किसानों के गेहूं खरीद की योजना का पलीता लग रहा है। सावित्री देवी ने बताया गेहूं बेचने के लिए मैंने 30 मार्च  2022 को पंजीकरण कराया था जिसका पंजीकरण नंबर 910 0015837 है। जब गेहूं नहीं बिका तो, 30 अप्रैल 2022 को पोर्टल पर शिकायत की। इसके बावजूद भी गेहूं की खरीदारी नहीं हो पाई। इसके बाबत सगड़ी तहसील पर पहुंचकर जानकारी ली तो संबंधित बाबू ने बताया 6 मई 2022 को एडीएम के पास रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। जब एडीएम कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली गई, तो वहां के कर्मचारी नहीं बताया यहां पर कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बाबत जब जिलाधिकारी से फोन कर बताया गया तो उन्होंने कहा संबंधित बाबू से मिलिए, फिर मिलने पर बाबू ने बताया कि यहां पर कोई रिपोर्ट नहीं आई है वही फोन कर सगड़ी तहसील पर संबंधित बाबू से पूछा गया तो उन्होंने कहा मैंने इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। ऐसे में किसान ब्लॉक से लेकर तहसील जिला मुख्यालय तक गेहूं बेचने के लिए चक्कर लगा रहा है। इसके बावजूद भी गेहूं की विक्री नहीं हुई। सावित्री देवी ने कहा में इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करुंगी।

No comments:

Post a Comment