Saturday, June 25, 2022

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,तमंचा एवं कारतूस सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद।

बारह लाख कीमत के गांजे के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,तमंचा एवं कारतूस सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस और जिले की सर्विलांस टीम ने शनिवार को सुबह जांच के दौरान लाटघाट पुल के पास से बारह लाख रुपए कीमत का गांजा और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गांजा तस्करों के पास से एक सफारी गाड़ी, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और आठ हजार एक सौ रुपए बरामद किया। शनिवार को सुबह लगभग पांच बजे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी  यादवेंद्र पान्डेय,उप निरीक्षक सौरभ सिंह,निरीक्षक गजानन चौबे प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय एवं उप निरीक्षक राजकुमार सिंह लाटघाट पुल पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी गोरखपुर से एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के रोकने पर ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। किंतु गाड़ी अचानक बंद हो गई।सफारी गाड़ी में बैठे चारों लोग गाड़ी बंद होते ही उतर कर भाग ना चाहे लेकिन पुलिस ने उन्हें  दौड़ा कर पकड़ लिया।गाड़ी की जांच के दौरान उसमें से 79.53 किलोग्राम गांजा, 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, खोले में रखी 167 अदर खाली पन्नी और आठ हजार एक सौ रुपए नकद तथा सात अदद मोबाइल बरामद हुई। गिरफ्तार चार लोगों में राहुल पुत्र दुर्ग विजय निवासी अटौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर,अमन तिवारी पुत्र विभीषण तिवारी निवासी शहबाजपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर,रूपाली वर्मन पत्नी स्वर्गीय विजय बर्मन निवासिनी पिलांजी गलंदीहाबी पार्ट आऊदालगुरी जी असम,रमेला नरजारी पत्नी स्वर्गीय थरड्यूस नरजारी निवासिनी बल्ला गान उदंगुरी आसाम है।गिरफ्तार चारों का पुलिस ने चालान कर दिया है।इस बड़ी सफलता में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय सौरभ सिंह,गजानन चौबे,कांस्टेबल प्रदीप पांडे,जगपति,सुशील,अवनीश,उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह,आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment