सपा सरकार में चौपट हो गई थी शिक्षा और कानून व्यवस्था:: ऊर्जा मंत्री
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी लोकसभा उपचुनाव में मतदाताओं को डराने धमकाने का प्रयास किया गया तो शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में शिक्षा और कानून व्यवस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी। विकास की खाई इतनी गहरी हो गई थी कि इसे भरने में ही प्रदेश की सरकार का परेशान है। लेकिन योगी और मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश धीरे-धीरे विकास के पथ पर रफ्तार पकड़ चुका है। आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में सगड़ी तहसील के हरैया ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मेरी समझ में नहीं आता कि पूरे उत्तर प्रदेश में मतदाताओं का मन बदल चुका है। लोग भाजपा के विकास के साथ खड़े हैं।आखिर आजमगढ़ के मतदाता किस भ्रम में पड़े हुए हैं। चलती ट्रेन के साथ यदि नहीं बैठेंगे तो विकास से दूर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन परीक्षा कोई और देता था पास कोई और होता था। गुंडा माफियाओं का राज था। अब आजमगढ़ के लोगों ने भी मन बना लिया है और निरहुआ की जीत सुनिश्चित है। जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा युवा नेता अतुल कुमार राय ने कहा कि इस बार सपा और बसपा के प्रत्याशियों का मोह भंग हो जाएगा। निरहुआ भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतेगा।जनसंवाद कार्यक्रम में मनीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राय,मनीष कुमार सिंह मुकुल,रणविजय राय,सुमन राय,आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment