मारपीट के आरोपित प्रधान और बीडीसी पर मुकदमा दर्ज,पुलिस ने किया चालान।
तालाब खोदाई को लेकर प्रधान और बीडीसी के बीच हुई थी मारपीट।
अजमतगढ़ ब्लॉक के सुखमदत्त
नगर गांव का मामला।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के सुखमदत्त नगर गांव में तालाब खोदाई के विवाद को लेकर प्रधान और बीडीसी के बीच बुधवार को देर शाम मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर प्रधान और बीडीसी का चालान कर दिया।अजमतगढ़ ब्लॉक के सुखमदत्त नगर गांव में प्रधान द्वारा तालाब की खोदाई कई दिनों से कराई जा रही थी। धूप होने के चलते मजदूर सुबह शाम ही काम कर रहे थे। प्रधान सुनील कुमार पुत्र भानु प्रताप का आरोप था कि वह मजदूरों से काम करा रहे थे कि इसी बीच गांव के बीडीसी अजेंद्र प्रताप सिंह आ गए और नाजायज उलझ गए। कहासुनी के बीच गाली देने लगे मैंने विरोध किया तो मुझे मारा पीटा। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि मैं मौके पर तालाब की खोदाई देखने गया था। इसी बीच प्रधान गुट के लोगों ने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया और मेरी मोबाइल भी छीन लिया। दोनों पक्षों के बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गुरुवार को मुकदमा दर्जकर प्रधान सुनील कुमार और बीडीसी अजेंद्र प्रताप सिंह का चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment