Monday, June 20, 2022

सपा के लोग आजमगढ़ को अपनी जागीर समझते हैं - शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली।

सपा के लोग आजमगढ़ को अपनी जागीर समझते हैं - शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में सोमवार की शाम बसपा की तरफ से लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभा का आयोजन किया गया। सभा में बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली को जिताने की अपील की गई। सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा सपा के लोग आजमगढ़ को अपनी जागीर समझते हैं। सपा मुसलमानों से सिर्फ वोट लेना जानती है जब उनकी बारी आती है तो किनारा कर लेती है। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ को सपा का गढ़ मानती है।इसलिए एक ही परिवार के लोग यहां आकर बार-बार चुनाव लड़ते हैं और चुनाव  जीतने के बाद दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन अबकी बार यहां की जनता उनको सबक सिखाएगी।
आज बुलडोजर लगाकर हमारे धर्म गुरुओं के मकान गिराये जा रहें हैं।वही सपा मुसलमानों पर हो रहे जुल्म का विरोध नहीं कर रही है। अगर कोई लड़ाई लड़ सकता है तो वह मुसलमान और दलित ही लड़ सकता है। अगर कोई समाज का भला कर सकता है तो बसपा ही कर सकती है। मुसलमान सपा का गुलाम नहीं है। सभी मुसलमान भाइयों को एकजुट होकर अपने  गांव और जिले के बेटे के साथ खड़े होने की जरूरत है। गुड्डू जमाली आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा रहता है, वह अपनी तनख्वाह भी गरीबों में बांट देता है, साथ ही अपनी तरफ से भी गरीबों की सहायता करता हूं। ये लड़ाई पूरे देश को संदेश देगी। आप लोग एक जुट हो जाइए। हाथी पर वोट देकर अपने बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को जिताइए। 23 तारीख से पहले ही  वह अपनी बोरिया बिस्तर बांध कर भाग लेंगे। इसके बाद क्षेत्र में कभी नजर नहीं आएंगे। राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल पार्टी ने बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को समर्थन देते हुए जमाली को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर नेहाल मेंहदी,कुर्बान आज़मी,अमीन आज़मी,सुबहान खान,मतलूब आलम,अश्वनी कुमार,पूर्व मंत्री मसूद,मतलूब आलम,अर्जुन कुमार,वहाब खान, रामवृक्ष गौतम,दीपक गुप्ता, महफूज उर रहमान,हाशिम प्रधान,हरिचंद गौतम,पप्पू अहमद,सेक्टर प्रभारी विमल प्रकाश आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment