ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की पत्नी की मौत पति घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर अंजान शहीद पकवाइनार मोड़ के पास शुक्रवार को 2:30, बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पति बुरी तरह से घायल हो गया मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के फत्तहपुर ताल नरजा गांव निवासी भगवान दास साहनी 47 वर्ष पुत्र बुद्धन साहनी अपनी पत्नी बिंदु देवी 45 वर्ष को बाइक पर बैठाकर आजमगढ़ अपनी बहन के घर मिलने गया था। वहां से वापस आते समय जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद पकवाइनार मोड़ के पास पहुंचा ही था कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बिंदु देवी ट्रक की पहिए के नीचे आ गई बिंदु देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वही पति भगवानदास साहनी बुरी तरह से घायल हो गया। जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बुरी तरह से घायल पति भगवान दास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक महिला के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। साथ ही पुलिस ने कब्ज में ले लिया है। घायल भगवानदास के भाई पारस साहनी ने जीयनपुर कोतवाली में ट्रक के खिलाफ तहरीर दी है।
No comments:
Post a Comment