Saturday, June 11, 2022

प्रदर्शन कर महिलाओं ने लगाया फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप।

प्रदर्शन कर महिलाओं ने लगाया फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप।

सीओ सगड़ी को पत्रक देकर उठाई न्याय की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अतरकच्छा गांव में दो दिन पूर्व दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जीयनपुर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सीओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला को देय पत्रक में ग्रामीणों ने कहा कि अतरकच्छा थाना जीयनपुर में दो दिन पूर्व दीवाल निर्माण को लेकर राम नगीना और श्रीराम के बीच मारपीट हो गई। जिसमे दोनों पक्षों से चार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए मारपीट के साथ ही छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दिया,जो न्याय संगत नहीं है।गांव की सजूरी चौहान,रामावती,राजेश चौहान,शारदा, शिवकुमारी,अशरफी,प्यारी,मनीषा,कौशल्या,कैलाश,
श्रीराम सहित दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment