Friday, June 17, 2022

दो दिनों से अनुपस्थित एक अध्यापक का वेतन रोकने की संस्तुति।

दो दिनों से अनुपस्थित एक अध्यापक का वेतन रोकने की संस्तुति।

एबीएसए ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण।

350 छात्रों में से 2 मिले उपस्थित भड़के एबीएसए।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय प्रथम अजमतगढ़ का खंड शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिसमें से एक अध्यापक 2 दिनों से अनुपस्थित मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दो दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की जिससे अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है। वही खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह विद्यालय पर जब पहुंचे तो विद्यालय में 350 छात्रों का नामांकन कराया गया है जिसमें से मौके पर मात्र दो छात्र उपस्थित पाए गए जिसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी भड़क गए। जहां पर 5 अध्यापक नियुक्त हैं। पर कम बच्चे की संख्या होने के कारण मिड डे मील नहीं बन रहा था जिसको लेकर उन्होंने जब पूरी जानकारी की तो बताया गया कि अभी स्कूल का दूसरा दिन है बच्चों से आने को कहा गया है पर बच्चे आ नहीं रहे हैं एवं मौके पर 2 दिनों से एक अध्यापक अनुपस्थित चल रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अन्य को फटकार लगाते हुए विद्यालय को चाक-चबंद करने एवं छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को निर्देशित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ को पत्र लिखकर अनुपस्थित अध्यापक का 2 दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है। वेतन रोके जाने और निरीक्षण को लेकर अन्य विद्यालयों के अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नरायण सिंह ने बताया कि विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन करने और समय से विद्यालय पर समस्त अध्यापकों को उपस्थित होकर पठन-पाठन का कार्य करना है पर निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय पर जहां दो ही छात्र उपस्थित थे वहीं एक अध्यापक दो दिनों से अनुपस्थित चल रहा है जिसके लिए वेतन रोकने की संस्तुति की गई।

No comments:

Post a Comment