Saturday, June 11, 2022

जीयनपुर कोतवाल के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बलों द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

जीयनपुर कोतवाल के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बलों द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

निर्भीक और निडर होकर करें मतदान - यादवेंद्र पान्डेय।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी आजमगढ़ में हो रहे उप लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने और लोगों में शांति का वातावरण कायम रखने के लिए शनिवार को जीयनपुर स्थित डाक बंगले से जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय के नेतृत्व में  (सीमा सुरक्षा बल) अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च जीयनपुर स्थित डाक बंगले से प्रारंभ होकर पूरे नगर पंचायत जीयनपुर और अजमतगढ़ का भ्रमण करते हुए खालिसपुर,पकवा इनार,मिर्जापुर होते हुए मालटारी पहुंचा। फ्लैग मार्च जिधर से गुजरता उधर लोग बड़ी उत्सुकता से देख रहे थे और आपस में चर्चा भी कर रहे थे। आपको बताते चलें कि उप लोकसभा चुनाव जितनी नजदीक आ रहा है। उतनी ही सतर्कता बरती जा रही है। लोगों में भरोसा दिलाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। वही अधिकारी भी क्षेत्रों का दौड़ा कर रहे हैं। 
जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया की रविवार को भी फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। लोगों से अपील की जा रही है कि निर्भीक और निडर  होकर मतदान करें। इस दौरान भारी संख्या में अर्ध सैनिक बल और पुलिस के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment