सेना में नई भर्ती की प्रक्रिया को लेकर युवाओं ने किया चक्काजाम।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
उपजिलाधिकारी को सौंपा।
पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के युवाओं ने केंद्र सरकार द्वारा सैनिक भर्ती की नई प्रक्रिया लागू किए जाने के खिलाफ सगड़ी के सैकड़ों युवा शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। जीयनपुर आजमगढ़ दोहरीघाट मुख्य मार्ग को लाटघाट पुल के पास जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह और क्षेत्राधिकारी महेंद्र नाथ शुक्ला भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। युवाओं को समझा कर लगभग आधे घंटे बाद चक्का जाम खत्म करवाया। शुक्रवार को सुबह से ही सरकार की सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया को लेकर युवाओं में विरोध के स्वर उभरने लगे थे। सुबह साढ़े बजे के लगभग लाटघाट बाजार के आसपास के युवक पुल के पास एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह,सीओ सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय दो कम्पनी सीमा सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से सेना की तैयारी में लगे युवकों ने चक्का जाम हटाया।
चक्का जाम कर रहे युवाओं ने उपजिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार की नई भर्ती प्रक्रिया कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है। पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल की जानी चाहिए। युवाओं ने कहा कि केंद्र की सरकार को बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है। सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया लागू कर सरकार बेरोजगारों की एक नई फौज खड़ी करना चाहती है। ज्ञापन देने वाले युवाओं ने कहा है कि कोरोना काल में जिन अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त हो गई, उन्हें भर्ती में अवसर देना चाहिए। सरकार ने हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आगे बड़ा आंदोलन होगा। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने युवाओं को आश्वस्त किया कि मांग पत्र कार्यवाही के लिए महामहिम राज्यपाल के पास आज ही भेज दिया जाएगा। तब जाकर युवाओं ने जाम को समाप्त किया।
No comments:
Post a Comment