Friday, June 10, 2022

रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट में 2 महिला समेत चार लोग घायल।

रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट में 2 महिला समेत चार लोग घायल।

6 नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी पूर्वा में शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट में 2 महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमें तारा 42 वर्ष पत्नी राजपत,अनीता 30 वर्ष पत्नी श्रवण कुमार,ऋषिकेश 35 वर्ष पुत्र नंदलाल,आशुतोष 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल घायल हो गए। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली में कन्हैया लाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी द्वारा लाठी डंडा  और ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। जिससे दो महिलाओं समेत चार लोगों को चोटे आई हैं। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने कन्हैया के तहरीर पर मारपीट करने वाले गोविंद,विक्रम,गोलू सहित 6 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment