Sunday, August 8, 2021

विश्व रिकॉर्ड बना चुकी दिव्यांग जिया का रायल सिटी होटल आजमगढ में हुआ सम्मान समारोह।

विश्व रिकॉर्ड बना चुकी दिव्यांग जिया का रायल सिटी होटल आजमगढ में हुआ सम्मान समारोह।

अपने देश के लिए अगली बार ओलम्पिक में सोना जितने का सपना : जिया राय 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीन पुर निवासी जिया राय विश्व रिकार्ड बनाने के पश्चात आजमगढ़ जनपद में प्रथम आगमन पर रायल सिटी होटल आजमगढ में जोरदार स्वागत कर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
रविवार शाम आजमगढ रायल सिटी होटल पर दर्जनों की संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं व किसान मोर्चा के सदस्यों ने पहुंचकर जिया को शुभकामना दी।
इस दौरान अंगवस्त्रम प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर उनके जनपद के नाम रोशन करने के लिए शुभकामना दी गई।
वहीं जिया राय ने पहला विश्व रिकॉर्ड 14 फरवरी 2020 को एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया 14 किलोमीटर की तैराकी 3 घंटा 27 मिनट में पूरी कर बनाया तो दूसरा विश्व रिकॉर्ड अरनाला फोर्ट से वसई फोर्ट 22 किमी दूरी 7 घंटा 4 मिनट में पूरी कर बनाया वही तीसरा विश्व रिकॉर्ड वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तैराकी पूरी कर बनाया।
जिया राय ने राष्ट्रीय तैराकी 2021में चैंपियनशिप में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक ,100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में सोना जीता तो 5 किलोमीटर ओपन तैराकी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अभी भी जिया के नाम है। वही 1 किमी तैराकी 6 मिनट 40 सेकंड में बना जो अभी भी जिया के नाम से दर्ज है।
जिया के पापा मदन राय ने बताया कि इस वर्ष उम्र कम होने के कारण जिया का ओलंपिक में चयन नहीं हो पाया अगली बार देश के लिए ओलंपिक खेल खेलते हुए सोना जीतने का सपना जिया का है। जिया राय को आजमगढ के दर्जनों लोगों ने होटल रायल सिटी पर पहुंचकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी तो वही उनका स्वागत किया। जिनमें मुख्य रुप से प्रेम प्रकाश राय, डॉ अनिल राय, बाबा सुभाष राय, चाचा विपिन राय व दादी राधिका राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अमित राय ने किया।

4 comments: