50 पुड़िया हिरोइन के साथ एक गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव से 50 पुड़िया हिरोइन के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार राहुल सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह उम्र 38 साल निवासी बेरमा गांव के समीप हिरोइन बेचने की तैयारी कर रहा था कि मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर एसएसआई केशर यादव ने पुलिस बल के साथ शाम 5:15 बजे 50 पुड़िया हिरोइन (2000 मिली ग्राम) के साथ पकड़ लिया जीयनपुर पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर मुकदमा अपराध सख्या 218/21 धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर राहुल सिंह को जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment