तेज हवा से बरगद का पेड़ गिरा दो घरों का लाखों का हुआ नुकसान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महादेवा गांव में रात्रि 11:00 बजे तेज हवा से विशाल बरगद का पेड़ गाजर पुत्र सूबेदार और धनपति पत्नी भाना के घर पर गिर पड़ा। जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया वहीं गाजर पुत्र सूबेदार 40 साल सोए हुए थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं कट्रेन में बैठी हुई भैंस भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। उनके घर के दो कट्रेन भी धराशाई हो गए। वही धनपति-पत्नी भाना का एक शौचालय,गुमती, दो कट्रेन और दो कमरा बरगद के पेड़ से दब गया। वही दोनों घर के ऊपर अभी बरगद का पेड़ पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर लेखपाल ने पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिया।
No comments:
Post a Comment