Thursday, August 5, 2021

बाइक से बाइक की हुई टक्कर एक की मौत एक घायल।

बाइक से बाइक की हुई टक्कर एक की मौत एक घायल।

बाइक सवार युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

दुर्घटना में राजगीर की मौत परिवार में कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी 

आजमगढ।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग पर पुल से पूर्व बेरमा गांव के सामने जीयनपुर की तरफ से बाइक जा रही थी तभी गांव से आ रही बाइक मुख्य मार्ग पर चढ़ी और दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र पुत्र दुबली उम्र 38 साल अपने चचेरे भाई अखिलेश पुत्र मोतीलाल उम्र 24 साल निवासी कठैचा थाना जीयनपुर को लेकर पत्नी की दवा के लिए मुबारकपुर जा रहा था कि बेरमा गांव के सामने गांव की तरफ से मुख्य मार्ग पर चढ़ी बाइक ने दूसरे बाइक को मारी टक्कर जिसमें हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई व चालक चचेरा भाई अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टक्कर मारकर बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गए। स्थानी लोगों की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया। मृतक हरिशचंन्द्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। मौत की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया पत्नी गीता और माता गुलाबी देवी का रो रो कर बुरा हाल रहा। वहीं उनके पास 4 बच्चे हैं बड़ी पुत्री राखी 9 साल,अनुज 7 साल ,अंशिका 4 साल, अंकिता 2 साल के हैं। मृतक अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए राजगीर का कार्य कर भरण पोषण करता था।

No comments:

Post a Comment