नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 2440 छात्र हुए सम्मिलित।
1228 छात्र छात्राओं ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा बुधवार सुबह 11:30 बजे से 2:00 बजे तक आजमगढ़ जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद में स्थित जीयनपुर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिनमें कुल 3668 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिनका आज बुधवार को आजमगढ़ जनपद के 6 परीक्षा केंद्र शिब्ली कॉलेज 953 परीक्षार्थी ,जीजीआईसी 475 ,डीएवी 626, एसकेपी 302 ,अग्रसेन 379, सर्वोदय 933 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे । सुबह 11:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 6 प्रवेश के परीक्षा के लिए केंद्रों पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा सुबह 11:30 बजे से 2:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा कराई गई प्रत्येक केंद्र पर डायट के प्रवक्ता पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए थे वही जिला पर्यवेक्षक के रूप में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह व नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ यच एन पांडेय परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के भ्रमण करते रहे। कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में कुल 2440 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए 1228 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन के साथ केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
No comments:
Post a Comment