स्कार्पियो से कुचलकर मेडिकल हाल संचालक की दर्दनाक मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बिलरियागंज जीयनपुर मार्ग पर स्थित लछीया गांव के पास रविवार की रात में दवा की दुकान बंद कर घर लौटते समय तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो की चपेट मे आने से कैफ उम्र 20 साल पुत्र नियाज़ की कुचलकर मौत हो गई। साथ में ही लौट रहा उसका भाई घायल हो गया। स्वजनों ने शव का पंचनामा कराकर सोमवार को दफन कर दिया। जीयनपुर के खालिसपुर गांव निवासी नियाज अहमद की जीयनपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास दवा की दुकान है। जिस पर उसका लड़का कैफ बैठता था। रविवार की रात में लगभग नौ बजे रात में दुकान बंद कर कैफ अपने भाई सद्दाम के साथ घर पैदल ही घर लौट रहा था। जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर लाछिया गांव के पास पहुंचते जीयनपुर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में गांव के लोग व स्वजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिवारजनों ने कैफ को वेदांता हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन रात में ही उसके शव को घर ले आए। सुबह में गांव के प्रधान राहुल और अन्य लोगों की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर शव को दफना दिया गया। मृतक के दोनो भाई सलमान, सद्दाम, बहन अमीना और मां सलीमुन्निषा का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment