सगड़ी कस्तूरबा आवासीय हॉस्टल निर्माण के लिए पहुंची जेसीबी को नौजवानों ने रोका।
प्रदर्शन कर आवासीय छात्रावास निर्माण रोकने की उप जिलाधिकारी से की मांग।
सेना की तैयारी कर रहे युवक जेसीबी रोक तहसील पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के समीप कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पर छात्रावास निर्माण के लिए पहुंची जेसीबी को सेना की तैयारी कर रहे स्थानी युवकों ने रोककर तहसील पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपकर खेल के मैदान में हो रहे सरकारी कस्तूरबा छात्रावास निर्माण को रोकने की मांग की।
आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर सगड़ी तहसील के समीप कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से सटे हुए मैदान पर आधा दर्जन गांव के युवक सुबह और शाम खेल का अभ्यास व सेना के भर्ती की तैयारी के लिए सैकड़ों की संख्या में युवक पहुंचकर प्रतिदिन तैयारी करते हैं। वही खेल के मैदान में आवासीय कस्तूरबा विद्यालय से सटे हुए खेल मैदान के उत्तर तरफ चारदीवारी से सटे हुए कस्तूरबा छात्रावास 32/34 मीटर लागत लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपए से 100 बेड छात्राओं के निर्माण के लिए ठेकेदार संग्राम सिंह ने बुधवार दिन में 1:00 बजे जेसीबी लेकर पहुंचे जिनके साथ जेई रेखा सिंह व कस्तुरबा विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान आधा दर्जन गांव के सैकड़ों की संख्या में युवकों ने पहुंचकर जेसीबी को कार्य करने से रोक दिया और सगड़ी तहसील पर पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को प्रार्थना पत्र देकर खेल के मैदान में सरकारी छात्रावास निर्माण को रोकने की मांग की। उपजिलाधिकारी सगड़ी उपस्थित युवकों को उच्च अधिकारी से वार्ता कर जांच कराने की लिए आश्वासन दिया। वही ठेकेदार व कस्तूरबा विद्यालय के कर्मचारी जेसीबी लेकर वापस चले गए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मनीष यादव, अनुज, सूरज, सुदर्शन,पीयूष,भगत,राजेश, विवेक, अंगद, नीरज, प्रमोद सोलंकी, मुकेश, राजेश, सुनील, रविंद्र सैकड़ों की संख्या में युवक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment