निवर्तमान प्रधान और प्रत्याशी सहित बडा भाई सोखा गिरफ्तार।
गुंडा एक्ट के तहत निवर्तमान प्रधान एव अंगद सोखा गिरफ्तार।
चार पर गुंडा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
प्रधान सहित भाई गिरफ्तार दो फरार।
जिलाधिकारी के आदेश पर की गई थी गुंडा एक्ट की कार्यवाही।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकशाह दानियाल ग्राम पंचायत देवापार के निवर्तमान प्रधान संजय कुमार राम एवं उनके बड़े भाई अंगद सोखा पर जीयनपुर पुलिस में गुंडा एक्ट के कर्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लोगों की तलाश में पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वही गैंग लीडर अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 मद्धू निवासी चकशाह दानियाल ग्राम सभा देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ एक शातिर अपराधी है। इसका नाजायज संगठित गिरोह होने एंव इसके गिरोह के सक्रिय सदस्य 1. बादल पुत्र अंगद 2.संगद पुत्र स्व0 मद्धू 3.अंगद पुत्र स्व0 मद्धू निवासी गण चकशाह दानियाल ग्राम सभा देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ है। गैंग लीडर संजय उपरोक्त अपने गैंग के सदस्यो के साथ आर्थिक, भौतिक एंव दुनियावी लाभ के अपराधों को कारित करने के अभ्यस्थ अपराधी है। उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसपर मंगलवार को कोतवाल जीयनपुर हिमेन्द्र सिंह एवं एस एस आई केशर यादव एव हमराहियों ने निवर्तमान प्रधान सजंय कुमार व अंगद सोखा को चुनहवाँ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। विदित हो पूर्व में विद्युत बकाया 1 लाख 48 हजार रुपये वसूली करने गए कर्मचारी के साथ 16 दिसंबर दिन बुधवार को तमंचा दिखाने पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जिसके उपरांत तीन भाई व एक भतीजा के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। वही पुलिस के ऊपर उत्पीड़न करने का आरोप प्रधान व उसके बड़े भाई सोखा ने लगाया था। जीयनपुर पुलिस ने तीन भाई व एक भतीजा के ऊपर गैंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई जिसमें निवर्तमान प्रधान संजय उनके बड़े भाई अंगद सोखा को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही एक भतीजा व एक भाई अभी भी फरार हैं। प्रधान संजय इस बार भी गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी हैं इन सभी के ऊपर जीयनपुर थाने में पूर्व में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
No comments:
Post a Comment