दो अभियुक्त कारतूस , तमंचे व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव का शहवाज पुत्र सफीक को गुलवा गौरी पुलिया के पास से एक अदद कारतूस व तमंचे के साथ आज दिन रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरा अभियुक्त नवी सरवर पुत्र हाजी जुनैद छीही गांव का निवासी था।उसे आज ही अंडाखोर तिराहे से एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व एस आई ओम प्रकाश यादव धीरज त्रिपाठी विनय पाठक रवि कुमार ओम प्रकाश यादव आफताब खान संगम वर्मा आदि।
No comments:
Post a Comment