Tuesday, April 6, 2021

बैंक पर उमड़ी भीड़ कोविड के नियमो की हो रही अनदेखी।

बैंक पर उमड़ी भीड़ कोविड के नियमो की हो रही अनदेखी।

ग्राम पंचायत चुनाव ट्रेजरी चालान बनाने के लिए उमड़ रही भीड़।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में मंगलवार को इंडियन बैंक ब्रांच पर सुबह से ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पर बैंक पर न तो पुलिस के जवान एवं होमगार्ड किसी ने भी मास्क लगाए बिना एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए थे। वही सरकार के द्वारा कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए जहां जनपद में टीके की लगवाने की खुराक बढ़ा दी गई है। उसके बावजूद लोगों को करोना के भयंकर बढ़ते प्रकोप के बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।जब कि करोना की दूसरी लहर तेजी से पाव पसार रही है। पर बिना मास्क, सामाजिक दूरी का भी पालन नही हो रहा है। पंचायत चुनाव को लेकर  प्रत्याशियों के द्वारा  ट्रेजरी चालान बनाने के लिए ग्राहक बैंक पर लगी लंबी कतारों में शामिल हो गए उसके बाद धीरे-धीरे ग्राहकों की काफी भीड़ बढ़ती गई पर मास्क का उपयोग नही किया। जा रहा है।कतार में खड़े ग्राहको के चेहरे से मास्क गायब है। इतना ही नहीं प्रशासन कोविड 19 के नियमों का पालन करने की हिदायत एवं सरकार द्वारा बार-बार सुझाव दिए जा रहे हैं पर इसके बाद भी न तो पुलिस के लोग ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और ना ही आम जनता जिससे बढ़ रहे करोना के प्रभाव को ऐसी दशा में रोका जाना संभव प्रतीत नहीं होता। जब तक लोगों को करोना के प्रति जागरूकता नहीं होगी तब तक करोना से लड़ पाना असंभव सा है। जबकि खुद बैंक के कर्मचारी ही मास्क का प्रयोग नही कर रहे है ना ही शोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment