नामांकन से लेकर मतदान व मतगणना होगा सीसी कैमरे की नजर में।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील केंद्रों का किया निरीक्षण।
नामांकन व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अतिसंवेदनशील केंद्र, नामांकन स्थल व मतदान स्थल का जिला अधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने औचक निरीक्षण कर मातहतों को दिशा निर्देश दिए तो वहीं उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल मतदान केंद्र व मतगणना स्थल तक पंचायत चुनाव में सीसी कैमरे की निगरानी में कराए जाएंगे जिसके लिए उन्होंने दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह सगड़ी तहसील से अतिसंवेदनशील केन्द्र छपरा सुलतानपुर का सुबह 11:00 बजे से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसके पश्चात अति संवेदनशील केंद्र पर ग्राम पंचायत के प्रत्याशियों के साथ बैठक की विदित हो छपरा सुल्तान पुर यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह का गांव है। इसलिए प्रशासन ने विशेष केंद्र का निर्धारण किया है छपरा सुलतानपुर में प्रधान पद एससी महिला व बीडीसी के दो पद एक सामान्य तो दूसरी वही एससी के लिए सुरक्षित है। कुल मतदाता 3852 हैं 6 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जंहा जिलाधिकारी ने दोनों पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या की जानकारी ली वही उन्हें आचार संहिता के पालन के लिए जागरूक किया तो वही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि डमी कैंडिडेट की जांच कराई जाएगी यदि कैंडिडेट माफिया के संपर्क में निकला तो उसे जेल चुनाव से पूर्व भेजा जाएगा। इस दौरान उक्त अधिकारियों ने चुनाव के दौरान की जानकारी छोटे-छोटे बच्चों से ली।
वही भटौली मतदान केंद्र पर पहुंच कर निरीक्षण कर प्रत्याशियों के साथ बैठक की और उनसे होने वाली समस्याओं की जानकारी ली भटौली ग्राम पंचायत में कुल मतदाता 2100 है। वही ग्राम पंचायत प्रधान पद सामान्य व बीडीसी पद भी सामान्य सीट है दोनों पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें कड़े निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की जबरदस्ती की गई तो उनके विरुद्ध प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
वही अति संवेदनशील मतदान केंद्र मेघई खास का दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रत्याशियों से जानकारी ली जहां कुल मतदाता 1819 हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं तो क्षेत्र पंचायत सदस्य सामान्य महिला की सीट है यहां दोनों पदों के प्रत्याशियों से अधिकारियों ने वार्ता कर की समस्या व जानकारी ली इस दौरान शिकायत पर उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना स्थल सीसी कैमरे की नजर में कराया जाएगा। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की मॉनिटरिंग सीसी कैमरे से सीधे लखनऊ से डायरेक्टर करेंगे।
जिलाधिकारी में नामांकन स्थल व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण। उक्त दोनों अधिकारियों ने अजमतगढ़ खंड विकास में पहुंचकर खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद से नामांकन स्थल की तैयारियों की जानकारी ली वहीं उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर सीसी कैमरे व सुरक्षा व्यवस्था के लिए योजना का निर्माण कर 2 दिन पूर्व अभ्यास के लिए निर्देशित किया जिससे नामांकन के दिन किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
वही जीयनपुर नवोदय विद्यालय मतगणना स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विद्यालय के परिसर में स्ट्रांग रूम वह मतगणना की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला को सीसी कैमरा व सुरक्षा व्यवस्था व यातायात बाधित ना हो इसके लिए विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment