आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम कटने का लगाया आरोप नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।
मतदाता सूची से नाम कटने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को कोरोना व आचार संहिता के मद्देनजर तहसीलदार ने लगाई फटकार।
निर्वाचन आरके वीरेंद्र मिश्रा के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी।
निर्वाचन संबंधित शिकायत पर 3 दिन पूर्व तहसीलदार ने बिरेंद्र मिश्रा को निलंबित करने के लिए जिला अधिकारी को भेजा पत्र।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने तहसील पर मतदाता सूची से नाम कटने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को जमकर लगाई तहसीलदार ने फटकार कोरोना वायरस आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने पर कार्रवाई करने की दी हिदायत पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए प्रदर्शनकारी उन्होंने कहां की जांच के पश्चात जिस की कमी पाई जाएगी उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
3 दिन पूर्व निर्वाचन संबंधी शिकायत पर निर्वाचन आरके वीरेंद्र मिश्रा के निलंबन के लिए जिलाधिकारी को लिखा गया है पत्र।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चकअजीज,चौको बुजुर्ग, लुचूई, पारनकुंडा सहित अन्य गांव के ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत कि तो वही चक अजीज गांव की कई दर्जन महिलाएं व पुरुष ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर रविन्द्र मिश्रा और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से 192 नाम काटने का आरोप लगाया और बीडीसी प्रत्याशी रामा आशीष, परवेज,समीर व प्रस्तावक रामाश्रय के नाम पुरानी सूची में रहे पर नई सूची से गायब है। वही सगड़ी तहसीलदार ने कहा कि आरोप निराधार हैं। वही चौको बुजुर्ग गांव के दर्जनों लोगों ने ग्राम प्रधान और लेखपाल के मिलीभगत से 35 से 40 नाबालिग नाम बनाने का आरोप लगाया वही पारनकुंडा गांव के राजमती पत्नी अनिल ने मतदाता सूची से 50 नाम काटने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच कराने के लिए सभी ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें मुख्य रुप से अमजद अली, हैदर अली, उमेश राजभर, जीत बंधन, विश्वनाथ, राजेश, दीपक, वीरेंद्र, हरेंद्र, मोहन, कमलेश, सर्वेश, अरुण, रामशब्ध, धर्मेंद्र इत्यादि कई दर्जन लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment