Monday, April 5, 2021

पति देवर जेठ जेठानी ननंद नंदोई पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

पति देवर जेठ जेठानी ननंद नंदोई पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

पत्नी ने पति सहित 6 पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी कस्बा निवासी महिला ने अपने पति सहित छह पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार नुसरत पुत्री नूर आलम निवासी सगड़ी कस्बा का विवाह रीति रिवाज के अनुसार 2 अक्टूबर 2013 को अकील उर्फ सोनू पुत्र निवासी अजमतगढ़ के साथ हुआ जिसके उपरांत उसका पति विदेश आजीविका के लिए चला गया दोनों के पास एक बच्चा भी है। उसके उपरांत परिजन दहेज की मांग कर बराबर मारपीट व उत्पीड़न करते थे। जिससे परेशान होकर नुसरत अपने मायके में रहती थी पति के घर आने के पश्चात पुनः जब अपने ससुराल गई तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसके पति के दूसरा विवाह करने के लिए कहा पत्नी नुसरत ने जीयनपुर थाने पर तहरीर दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने उसके पति अकील खान उर्फ सोनू , देवर कफिल जेठ सकील जेठानी नाज ननद फिरदौस और नंदोई शाहीन के ऊपर धारा 498a 323, 504, 427, 3 /4  डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुटी।

No comments:

Post a Comment