(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर भगतपट्टी के सिवान में रह रहे महंन्त सिवनिहवा बाबा का रात 10 बजे मौत हो गई बताया गया कि वह इस क्षेत्र में लगभग बीस वर्षों से रह रहे थे लोगों को कोई आपत्ती बिपत्ती में धार्मिक स्थल का दर्शन पूजन अर्चन करने या पीठ लोगों के थपथपा देने पर उनकी सारी बिमारियां खत्म हो जाती थी और लोगों का सुबह से शाम तक वहां ताता लगा रहता था और जिसके घर ज्यादा परेशानी होती थी तो चार पहिया वाहन से उनको उक्त स्थान पर ले जाया जाता था। जिससे उनकी सारी समस्या समाप्त हो जाती थी। जिससे लोगो में बाबा के प्रति आस्था बढ़ जाती थी और वही आस पास वह दुर दराज के लोगों ने चंदा एकत्रित कर के सिवनिहवा बाबा के स्थान पर मंदिर निर्माण का कार्य कराया और उनके रहने व खान पान का व्यवस्था किया गया था। फिलहाल में प्रत्येक मंगलवार को उनका दर्शन करने के लिए दुर दराज से लोग आते थे। फिलहाल में बिती रात 10 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं बाबा की समाधि मंदिर में ही बनाई जायेगी।
No comments:
Post a Comment