Thursday, April 8, 2021

बन्दर की तेरही भोज का किया गया आयोजन ।

बन्दर की तेरही भोज का किया गया आयोजन ।

 भारी संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण।

भक्ति भाव से बन्दर का किया गया था अंतिम संस्कार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
 सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवा इनार बाजार में बंदर की मौत पर तरही भोज के भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें भारी संख्या में लोगों ने तेरा ही भोज का प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने तेरा ही भोज के आयोजन पर भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण करते हुए जय कारे भी लगाए।
वही 13 दिन पूर्व एक बंदर की विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसकी शव यात्रा निकाली गई और बंदर को दफन कर दिया गया था । बंदर की मौत हो जाने पर लोगों ने विधिवत शव यात्रा निकाली और पिंडदान तक किया गया जिसको देखते हुए लोगों ने बुधवार की रात्रि बृहद तेरा ही भोज का आयोजन किया गया जिसमें बाजार के दर्जनों लोग शामिल हुए और तेरा ही भोज का प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने जयकारे लगाए इस दौरान यह बंदर काफी दिनों से बाजार में रहता था और किसी को अब तक किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई इसलिए हम बाजार वासी इसे प्रभु हनुमान का प्रतीक रूप मानते थे इसकी मौत हो जाने से हम सब काफी मर्माहत है और भक्ति भाव के साथ हम सब ने तेरही भोज का आयोजन किया।इस दौरान बच्चू मद्धेशिया ने मुंडन कराकर अंतिम संस्कार का निर्वहन विधि विधान से किया। 13 दिन बाद बुधवार की रात्रि भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दशरथ नेता,मिठाई लाल सोनकर,बच्चू मोदनवाल,राजेंद्र गुप्ता,प्रेमचंद गुप्त,अशोक मोदनवाल,खरगू राम,हरिराम,सुबाष प्रजापति,मुनीब ,  मुन्ना,धरमू,महेंद्र पासवान,बिरजू प्रजापति,हनुमान कनौजिया सहितभारी पूरे बाजार के लोगों ने योगदान किया भंडारे में अहम भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment