शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का किया प्रयास।
ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर मानें ग्रामीण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 30 साल से प्रतिमा अजमतगढ़ अम्बेडकर नगर पुराना चौक पर लगी हुई है। कई दिनों से प्रतिमा की साफ सफाई और पत्थर लगाने और रंगाई पोताई का कार्य चल रहा था । शुक्रवार को देर रात कार्य करा रहे लोगों से मल्लाह टोला के एक युवक से झड़प हो गई। दलित समाज के लोगों का आरोप है कि उक्त युवक घर गया। फिर अपने मोहल्ले से कुछ लोगों को लेकर के वापस मूर्ति के पास आया और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को ईट फेक कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। सुबह होने पर समाज के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोग अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे और क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होने लगे तो सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दलित समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अजमतगढ़ नगर पंचायत में लगें सीसी कैमरे की फुटेज निकालकर शरारती तत्वों को शीघ्र ही पकड़ा जायेगा और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया जाएगा। जीयनपुर कोतवाल के आश्वासन पर बवाल शांत हुआ। वही लोगों का कहना है कि शराब की दुकान होने से आये दिन विवाद होता है प्रशासन देशी शराब की दुकान हटवा दे ताकि आये दिन का विवाद समाप्त हो जायें। इस दौरान गांव कि सैकड़ो महिला और पुरुष मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन दोषियों को पकड़ कर कार्यवाही नहीं करता है तो कल सुबह हम लोग चक्का जाम करेंगे इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
No comments:
Post a Comment