यूपीडा के लिए पोखरे से मिट्टी खनन कराने पर लेखपाल के ऊपर किया जान लेवा हमला।
लेखपाल के ऊपर हमले से आक्रोशित लेखपाल पहुंचे थाने दी तहरीर।
सरकारी अभिलेख फाड़ने और मोबाइल तोड़ने व जान से मारने की नियत से गाडी़ में मारी टक्कर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव के पोखरे से यूपीडा के लिए मिट्टी खनन कार्य कराने से नाराज होकर लेखपाल के ऊपर जान से मारने की नियत से गाड़ी में टक्कर मार लेखपाल के साथ गाली गलौज व सरकारी अभिलेख फाड़ मोबाइल तोड़ने के साथ जान से मारने की धमकी साथी के ऊपर हुए हमले से आक्रोशित दर्जनों की संख्या में लेखपाल संगठन पहुंचा थाने दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार अशरफपुर गांव के लेखपाल विपिन सिंह पुत्र अशोक सिंह शासन की मंशा के अनुरूप अशरफपुर गांव में स्थित पोखरी से मिट्टी निकालने के लिए यूपीडा से एक सप्ताह से खनन कराया जा रहा है। खनन कार्य न कराने के लिए अब्दुल सलाम पुत्र कामिल निवासी अशरफपुर ने एक सप्ताह पूर्व जान से मारने की धमकी दी थी आज अशरफपुर गांव में खनन कार्य का देखरेख कर रहे लेखपाल गांव से बाहर आ रहे थे कि तभी दोपहर 1:30 बजे अब्दुल सलाम अपनी चार पहिया वाहन से जान मारने की नियत से लेखपाल की गाड़ी में टक्कर मार दी और उसने अपने तीन चार साथियों के साथ उतर कर लेखपाल का सरकारी अभिलेख फाड़ दिया और मोबाइल छीन कर पटक दी और दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके उपरांत लेखपाल के ऊपर जानलेवा हमले की सूचना पर तहसील क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में शाम 3:00 बजे लेखपालों ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी और आक्रोश व्यक्त किया।
जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह ने उक्त घटना को संज्ञान में लेकर कहा कि उनके ऊपर त्वरित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, संतोष , राज कुमार मौर्य, राम सागर सोनी, प्रमोद भारती, पंकज, अंकित सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment