एडीएम वित्त गेहूं क्रय केंद्र की तैयारियों का किया निरीक्षण।
इलेक्ट्रॉनिक कांटा व टोकन रजिस्टर की जांच कर लगाई फटकार।
लाटघाट मुहम्मदपुर को मिला एक नया विपणन गेहूं केंद्र।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र की शासन की मंशा के अनुरूप आज खरीद का शुभारंभ किया जाना था। जिसको लेकर प्रशासन ने सभी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता के दिशा निर्देश पर उपजिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला ने बिलरियागंज गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता में नरहन, सिकंदरपुर व जीयनपुर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान जीयनपुर विपणन गेहूं क्रय केंद्र पर निरीक्षण करते समय उन्होंने टोकन रजिस्टर झरना फैन नमी मापक यंत्र सैनिटाइजर इलेक्ट्रॉनिक कांटा का निरीक्षण किया। वही इलेक्ट्रॉनिक कांटा में अंतर पाए जाने पर उन्होंने फटकार लगाई और प्रभारी संतोष यादव से जानकारी ली की टोकन रजिस्टर बना है कि नहीं जिस पर उन्होंने कहा कि 130 किसानों का ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है। टोकन रजिस्टर अभी बना नहीं था जिसे तुरंत बनाने के निर्देश दियें। इस दौरान उच्च अधिकारी के गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण करने पर हड़कंप मचा रहा गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जनपद में सभी केंद्रों पर निरीक्षण कराया गया है। तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं किसानों की गेहूं केंद्र तक लाने का इंतजार किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से विपणन प्रभारी संतोष यादव, उप प्रभारी नागेंद्र यादव सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment