बुआ के घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने शक के आधार पर अवैध संबंध को आधार मान बुआ के लड़के को पकड़ा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर गांव के दलित बस्ती में बुआ के घर आए युवक की रात्रि में मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
जानकारी के अनुसार धनंजय पुत्र पलटन उम्र 25 साल निवासी गढ़वल थाना मुबारकपुर अपने घर से शाम 4:00 बजे अपने बुआ के घर के लिए निकला रात्रि 10:00 बजे बुआ के घर पहुंचा किंतु परिजनों ने आरोप लगाया कि 11:00 बजे से ही उसकी मोबाइल बंद हो गई। घर के बाहर चारपाई पर सुबह जब परिजनों व स्थानीय गांव के लोगों ने मृत देखा तो जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों की तहरीर के आधार पर आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं पुलिस ने शक के आधार पर बुआ के पुत्र वीरेंद्र को पकड़ लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दो-तीन बार बुआ के लड़कों से मारपीट हो चुकी थी। वीरेंद्र की पत्नी पूनम से अवैध संबंधों के चलते मामा के लड़के धनंजय की मारपीट में रात्रि में मौत हो गई।
मृतक धनंजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था बड़ा भाई संजय उम्र 28 साल और छोटा भाई नारद उम्र 20 साल उसकी माता तारा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वही धनंजय कि शादी 12 दिसंबर 2020 को पूनम निवासी करमपुर से विवाह हुआ था।
No comments:
Post a Comment