Friday, April 9, 2021

नवागत उपजिलाधिकारी ने पदभार किया ग्रहण।

नवागत उपजिलाधिकारी ने पदभार किया ग्रहण।

पदभार ग्रहण कर सगड़ी तहसील परिसर का किया भ्रमण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में नवागत उपजिलाधिकारी गौरव कुमार आईएएस अधिकारी वर्ष 2018 बैच के ने पदभार शाम 4:00 बजे ग्रहण किया। जिसके पश्चात उन्होंने सगड़ी तहसील परिसर में स्थित तहसीलदार न्यायालय अपर तहसीलदार न्यायालय क्षेत्राधिकारी सगड़ी कार्यालय बीपी पेट गोदाम उप जिलाधिकारी आवास सहित परिसर में स्थित अन्य भवनों का भ्रमण कर सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय से जानकारी ली।
विदित हो आचार संहिता के मध्य में स्थानांतरण होकर आए नवागत उपजिलाधिकारी के आने के पूर्व उनकी ख्याति की चर्चा सगड़ी तहसील में बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment