मुबारकपुर रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी प्राचीन मूर्तियों के लूट प्रकरण का आजमगढ पुलिस ने किया पर्दाफाश।
आजमगढ पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय बेश कीमती प्राचीन मूर्ति चोर / राइस पुलर गिरोह का भन्डाफोड तथा 06 अभियुक्त गिरफ्तार व मुबारकपुर स्थित रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी मूर्तियां बरामद ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
25 मई 2020 को मन्दिर के पुजारी को गन प्वाइन्ट पर लेकर की गयी थी मूर्तियो की लूट की संगीन वारदात
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में भोर में हुई मुठभेड के बाद हुआ खुलासा
राइस पुलर गैंग ने की थी यह गम्भीर वारदात
राइस पुलर गैंग के 6 सदस्य पुलिस मुठभेड के बाद हुये गिरफ्तार
राइस पुलर गैंग में एक स्थानीय महिला भी शामिल महिला ने किया राइस पुलिंग टेस्ट
गिरफ्तार राइस पुलर गैग के सदस्यो से पुलिस द्वारा बरामद की गयी लूटी गयी सभी 6 बेश कीमती मूर्तियां
अन्तररार्ष्टीय बाजार में बहुत उंचे दामो में बिकती हैं ये एन्टीक मूर्तियां
मूर्तियों को जिले से बाहर ले
जाते समय रोडा बनी आजमगढ पुलिस
मुठभेड व गिरफ्तारी करने वाली टीम को 50,000.00 पुरस्कार
राम जानकी मन्दिर मुबारकपुर से लूटी गयी प्राचीन मूर्तियो की बरामदगी मे गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा प्राचीन अष्टधातू की मूर्तियो की तस्करी करने वाले अन्तरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्यो से सम्पर्क स्थापित कर मूर्ति बेचने का सौदा करोडो में कर बेचने जुगत में लगे थे।
पूर्व की घटना – दिनाक 24/25 मई 2020 की रात को अज्ञात लुटेरो द्वारा रामजानकी मन्दिर के पुजारी को बन्धक बनाकर हाथ पैर बांधकर सनसनी खेज तरीके से मन्दिर में रखी प्राचीन बेश कीमती मूर्तियो को असलहे की नोक पर लूट लिया था जिसमें मुकदमा वादी तथा मुबारकपुर स्थित रामजानकी मन्दिर के पुजारी श्री जयंत तिवारी पुत्र स्व0 शारदा तिवारी ग्राम मिठ्ठापुर थाना जीयनपुर जनपद- आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर मु.अ.स. 94/020 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कराया गया था गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 392 भादवि के स्थान पर धारा 392,411,34,120बी, भादवि में तरमीम कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित । को मुबारकपुर पुलिस द्वारा चुनौती के रुप में स्वीकार करते हुये सही एवं सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले तथा घटना में शामिल 06 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 28.7.20 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जघन्य अपराधों के अनावरण हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल निर्देशन में मुझ प्रभारी के कुशल नेतृत्व मे उ.नि. कमल नयन दूबे मय हमराही टीम व स्वाट प्रभारी व उनके हमराही टीम द्वारा मु0अ0सं0 94/20 धारा 392,411,34,120 बी में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. शौरभ गुप्ता उर्फ पांचू गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी चौक कप्तानगज कस्बा कप्तानगज थाना कप्तानगंज आजमगढ 2. अनिल सोनकर पुत्र सन्तू सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ 3. सूरज गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार महराजगंज रोड थाना कप्तानगंज आजमगढ4. रविन्द्र निषाद पुत्र श्यामप्रीत निवासी बडसरा आयमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ 5. परमजीत चौहान पुत्र स्व. दीपचन्द्र चौहान निवासी भलुवई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ को दिनाक 29.7.020 को समय करीब 5.15 ए.एम. बजे गूजरपार पुल से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से रामजानकी मन्दिर मुबारकपुर से लूटी गयी मूर्तिया व तमन्चा कारतूस बरामद किया किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण –अभियुक्त गण से पूछताछ से बता रहे है कि अनिल सोनकर जिसका ननिहाल मुबारकपुर में है। जो यहां की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ है, उसने अपने साथियो सौरभ गुप्ता , विपिन मौर्या , पिन्टू वर्मा , राजेन्द्र निषाद को बताया कि यहां पर पुरानी बेश कीमती मूर्ति है । जिसीक कीमत करोडो में है । मूर्ति में पावर है जो राइस (चावल) को अपनी तरफ खीचती है। अगर हम लोग उसे चुरा लेगे तो काफी अमीर आदमी हो जायेगे इसकी पुष्टि के लिये अनिल सोनकर अपने साथ शौरभ गुप्ता विपिन मौर्या , पिन्टू वर्मा को लेकर अपनी मामी रीता सोनकर के पास आया मामी से बताया कि मामी आप चावल लेकर मन्दिर चला जाईये गा उसको करीब रखकर देखियेगा अगर मूर्ति चावल को अपनी तरफ खीचती है तो मुझे बताइयेगा इसके बाद हम लोग मूर्ति को चुराकर बेचेगे जिससे अच्छी खासी रकम मिलेगी मै आपका पक्का मकान बनवा दूगा यही आपका हिस्सा रहेगा इस बाद पर अनिल की मामी ने दो दिन बाद कहा कि मूर्ति चावक को अपनी तरफ खीचती है मूर्ति में पावर है। जिस पर अनिल सोनकर ने विपिन मौर्या, शौरभ गुप्ता , पिन्टू वर्मा, राजेन्द्र निषाद से बताया और मूर्ति चोरी के लिये प्लानिग विपिन मौर्या के दुकान पर बनी इसके बाद सभी अभियुक्तो ने सूरज गुप्ता से पूरी बात बतायी सूरज गुप्ता ने कहा कि ठीक है काम को करो काम में जो भी खर्च आयेगा वह मेरी तरफ से रहेगा लेकिन मूर्ति बेचने के बाद जो हिस्सा में मिलेगा उसमें से बीस प्रतिशत मेरा रहेगा। इस पर सभी तैयार हो गये इसके बाद सूरज गुप्ता ने इन लोगो को रेकी करने के लिये तीन हजार रुपया दिया। जिस पर पांचो अभियुक्त जिन्होने मिलकर लूट की घटना को अन्जाम दिया था घटना से 4 दिन पहले रेकी करने आये मन्दिर के उत्तरी छोर पर पोखरे की तरफ टूटी चार दिवारी देखकर इधर से ही मन्दिर में प्रवेश करना तय किये । घटना कारित करने के लिये 24 मई की रात्रि निश्चित की गयी ईद से एक दिन पहले चांद रात को घटना का दिन चुना गया जिस पर सूरज गुप्ता ने घटना करने के लिये जाने के खर्च के तौर पर फिर से 4 हजार रुपया दिया। तब अभियुक्तगण एक साथ कप्तानगंज बाजार से रात्रि लगभग 12 बजे एकत्र होकर विपिन मौर्या की सफेद रंग की क्विड गाडी जिसका नम्बर UP 50 BA 0430 है से आये रेकी वाले दिन ही अनिल और उसके अन्य साथियो ने यह देखा था कि मन्दिर के उत्तरी छोर पर पीछे पोखरे के साईड चारदिवारी टूटी है। जहां से आसानी से मन्दिर के अन्दर प्रवेश किया जा सकता है इस पर विपिन मौर्या बाहर सडक पर गाडी में ड्राइविग सीट पर बैठा रहा जबकि अनिल , शौरभ गुप्ता , पिन्टू वर्मा , राजेन्द्र निषाद जिसमें राजेन्द्र निषाद और शौरभ गुप्ता के पास असलहा था लेकर मन्दिर के अन्दर प्रवेश किये मन्दिर के बरामदे में पुजारी सोये हुए थे आहट सुनकर जैसे पुजारी जगने की कोशिस किये चारो ने एक साथ मिलकर पुजारी के हाथ पैर बांध दिये अपने साथ लाये हुये ट्यूब में मूर्तियो को रखकर टेप चिपका दिये पुजारी ने शोर मचाने की कोशिस की तो पुजारी के मुह को टेप से बाध दिये और धमकी दिये कि अगर शोर किये तो यही जान से मार देगे। जाते जाते पुजारी की मोबाइल को भी अपने साथ लेकर चले गये आराम से चाभी लेकर मुर्ति को झोले में रखकर मन्दिर का मुख्य दरवाजा खोलकर आराम से बाहर खडी गाडी में बैठे और गूजरपार होते हुये बखालिस होते हुये आजमगढ वहा से कप्तानगंज चला गये रविन्द्र निषाद जो राजेन्द्र निषाद का मौसेरा भाई है को राजेन्द्र निषाद ने पुजारी से लूटी गयी मोबाइल चलाने के लिये दिया और घटना के बारे में भी विस्तृत रुप से बताया। जिसके बाद रविन्द्र निषाद ने उसी मोबाइल में अपना सिम लगाकर चलाया तभी अगले ही दिन राजेन्द्र निषाद ने लूटी गयी उस मोबाइल को वापस मांग लिया । मूर्ति के पावर की जांच परमजीत चौहान के द्वारा किया गया। मूर्तियो के पुरानी होने के कारण मूर्ति के बडे कीमत की सौदेबाजी चल रही थी उसी क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगणो को पुलिस मुठभेड में पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस व सूझ बूझ से घेराबन्दी कर एक साथ 05 अभियुक्तो को पकडा गया तीन अभियुक्त फायरिग करते हुये क्विड गाडी लेकर फरार हो गये एक साथ आने के बारे में पूछने पर बताये कि साहब रकम अधिक थी ही किसके मन में लालच आ जाये अपना – अपना हिस्सा बराबर पाने के लिये सभी लोग एक साथ मूर्ति की बिक्री में लगे थे । बाद पूछताछ अभियुक्ता रीता सोनकर की गिरफ्तारी उसके घर से की गयी।
पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0 94/20 धारा 392,120 बी ,34,411भादवि
मु0अ0सं0 144/20 धारा 307 IPC
मु0अ0सं0 145/20 धारा 3,25 A ACT
मु0अ0सं0 145/20 धारा 3,25 A ACT
बरामदगी – 1. अभियुक्तगण के कब्जे से रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी राधा , कृष्ण , बलराम , राम , जानकी , सीता जी की कुल 6 अदद बेश कीमती प्राचीन मूर्तियां बरामद ।
2. उपरोक्त प्राचीन मूर्तियो के श्रृंगार में प्रयुक्त किये गये कपडे एवं साजो सामान बरामद।
3. अभियुक्तगणों द्वारा मूर्ति लूट कर मूर्तियो की पैकिग हेतु प्रयोग किये गये दो अदद ट्य़ूब की थैली बरामद।
4. दो अदद तमन्चा 315 बोर , 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर , 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त 1. शौरभ गुप्ता उर्फ पांचू गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी चौक कप्तानगज कस्बा कप्तानगज थाना कप्तानगंज आजमगढ
2. अनिल सोनकर पुत्र सन्तू सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ
3. सूरज गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार महराजगंज रोड थाना कप्तानगंज आजमगढ
4. रविन्द्र निषाद पुत्र श्यामप्रीत निवासी बडसरा आयमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ
5. परमजीत चौहान पुत्र स्व. दीपचन्द्र चौहान निवासी भलुवई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ
6. अभियुक्ता रीता सोनकर पत्नी रामजनम सोनकर निवासी अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास सेन्ट्रल बैकक के सामने नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर आजमगढ।
फरार अभियुक्त -विपिन मौर्या पुत्र श्याम नरायण मौर्या निवासी बनकटा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ
2. पिन्टू वर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा निवासी पुरानी बाजार कस्बा कप्तानगंज जनपद आजमगढ
3. राजेन्द्र निषाद पुत्र स्व. रामअवध निषाद निवासी खीरी डीहा थाना कप्तानगंज आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
उ.नि. कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर आजमगढ।
व.उ.नि. देवेन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।
का. प्रमोद यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
का. कमलेश कुमार थाना मुबारकपुर आजमगढ।
का. उपेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
का. आफताब खान थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
का. विरेन्द्र विश्वकर्मा थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
निरीक्षक दिनेश सिंह प्रभारी स्वाट टीम आजमगढ ।
उ.नि. बृजेश सिंह स्वाट टीम आजमगढ।
उ.नि. श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम आजमगढ ।
हे.का. चन्द्रमा मिश्र सर्विलान्स सेल आजमगढ।
का. औरंगजेब खान स्वाट टीम आजमगढ ।
का अमित सिंह स्वाट टीम आजमगढ।
का. दीलीप पाठक स्वाट टीम आजमगढ ।
का. यशवन्त सिंह सर्विनाल्स सेल आजमगढ ।
कम्प्यूटर सहायक दिनेश कुमार यादव सर्विलान्स सेल आजमगढ।
म.का. राधा देवी थाना मुबारकपुर आजमगढ।
म.का. शामली थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
नोट – उपरोक्त सनसनीखेज घटना के अनावरण पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 50000 रुपये नगद पुरस्कार दिये जाने व पुलिस अधीक्षक आजमढ महोदय द्वारा पुलिस टीम को डी0 जी0 प्रशंसा चिन्ह दिये जाने हेतु प्रस्ताव की अनुशंसा की गयी।
(प्रभारी निरीक्षक )
थाना मुबारकपुर आजमगढ
मो.न. 9454402918
No comments:
Post a Comment