Thursday, July 16, 2020

पत्नी को कोतवाली में ही दे दिया तीन तलाक मुकदमा दर्ज।

पत्नी को कोतवाली में ही दे दिया तीन तलाक मुकदमा दर्ज।

चार पत्नियों को पहले ही दे चुका है तलाक, पांचवी पत्नी को दिया थाने में तलाक मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव की रहने वाली महिला आरिफा पुत्री स्व0 मूवीन उम्र 30 साल निवासी अंजान शहीद को पति द्वारा पंचायत के दौरान ही जीयनपुर कोतवाली के अंदर ही तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी दी जिस पर पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ आरिफा की शादी 16 अप्रैल 2016 को सालिम पुत्र आलिम उम्र45 साल निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर से हुई थी। पर आरिफा को शादी के 2 महीने बाद से ही पति द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा एवं दहेज की मांग की जाने लगी जिस पर आरिफा ने पति का घर छोड़ कर मायके में अंजान शहीद रहने लगी। एक सप्ताह पूर्व आरिफा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया जिस पर बुधवार को पुलिस ने पति को बुलाया और थाने पर बैठा दिया  की सुलह समझौता हो जाय। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे कोतवाली के अंदर गांव के सभ्रांत लोग प्रधान आदि जूटे और कोतवाली में ही पंचायत करने लगे। पंचायत में सुलह समझौते की बात चल ही रही थी कि पति ने तैश में आकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हवालात में डाल दिया। एवं पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जबकि आरिफा ने बताया कि हम लोगों को जानकारी नहीं होने पर इसके पूर्व में भी यह अपनी चार पत्नियों को साल साल भर रखकर तीन तलाक दे चुका है। गंभीर मामले को देखते हुए पूरे गांव में पति के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। वही पत्नी 3 साल से अपने मायके में ही रहकर गुजारा कर रही थी। जबकि पति मलेशिया में नौकरी करता था। और छोड़कर घर पर ही रहने लगा। कोतवाल जीयनपुर गजानंद चौबे ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं धारा498A, डी पी एक्ट,504,506,3/4 मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment