Saturday, July 11, 2020

शौच करने गए युवक के साथ दूसरे गांव के लोगों के साथ हुए विवाद के बाद मारपीट, आधा दर्जन घायल।

शौच करने गए युवक के साथ दूसरे गांव के लोगों के साथ हुए विवाद के बाद मारपीट, आधा दर्जन घायल।

मौके पर पहुंची 112 नंबर गाड़ी को किया छतिग्रस्त।

मौके पर पुलिस बल तैनात, 2 लोग हिरासत में ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सैदौली गड़थौली बुढ़ानपुर केवटहिया व ग्राम वनहरा के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान मौके पर पहुंची 112 नंबर वाहन को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सहित रौनापार, बिलरियागंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
शुक्रवार की शाम को सैदौली गड़थौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव के एक युवक से बनहरा के लड़कों से विवाद हुआ था। जिसको लेकर  सुबह 9:00 बजे के करीब दोनों गांव के दर्जनों लोगों के बीच मारपीट होने लगी मौके पर दोनों गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए थे।
सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने लगी। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर ईट पत्थर चलाने लगे। जिससे डायल 112 नम्बर पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर सहित रौनापार व बिलरियागंज की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शौच करने गए युवक को लेकर विवाद हुआ था। जो आज मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया है। जिन्हें चिन्हित किया जाएगा। जिसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर अभी भी रौनापार व भी बिलरियागंज की पुलिस मौजूद है। वहींं इस संबंध में रौनापार थाना प्रभारी चंदशेखर यादव ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं पड़ी है।

No comments:

Post a Comment