Friday, July 17, 2020

अनमोल टेबलेट पर दिया गया प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट में।

अनमोल टेबलेट पर दिया गया प्रशिक्षण ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पर शुक्रवार को एएनएम की बैठक डॉक्टर शौकत अली  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में अजमतगढ़ ब्लॉक के समस्त एएनएम को अनमोल  टेबलेट पर प्रशिक्षण दिया  गया।कुछ दिन पहले ही  सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाटघाट ओपीडी की सेवा शुरू की गई है । साथ ही डाॅ0 शौकत अली ने बताया जल्द ही प्रसव और अन्य सेवायें शुरू कर दी जाएगी । प्रतिरक्षण का कार्य भी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से  किया जाएगा। सारी सेवाएं उपलब्ध होने पर मरीजों को ईलाज कराने के लिए  दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। देवारा क्षेत्र से लेकर दर्जनों गांव के लोग स्वास्थ्य सेवाओ से लाभान्वित होंगे । बैठक में डा0 ललित सिंह, डाॅ0 सौरव मौर्य, बी पी एम  उमाशंकर मिश्र, बीसीसीएम कुसुम देवी, डी ई ओ मुरली धर यादव, अमित भारती, शिवकुमार, शिवप्रसाद, सुरेश सरोज आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment