(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 जुलाई-- कोविड -19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा दिये निर्देश में अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित न होना, अधिक उम्र के व्यक्तियों को भीडभाड गये वाले स्थानों पर न जाने के दृष्टिगत शासन/निदेशक कोषागार द्वारा जारी निर्देश के क्रम में मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने जनपद आजमगढ़ के समस्त पेंशनर्स से अपील किया है कि पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण-पत्र देने के लिये कोषागार में न आये। जीवन प्रमाण-पत्र देने के लिये सरकार द्वारा पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र बेवसाइट ( jeevanpramaan.gov.in ) पर सुविधा प्रदान की गयी है । जिससे पेंशनर्स अपने नजदीकी जन सेवा/सुविधा केन्द्रों/साइबर कैफे इत्यादि पर जाकर या जिनके पास डिवाइस मौजूद है, डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट जनरेट कराये, इसके बाद लाइफ सर्टिफिकेट कोषागार के पोर्टल पर ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इस प्रक्रिया में पेंशनर्स को न तो हार्ड कापी भरकर कोषागार में देने की आवश्यकता है और न ही पेंशनर्स को कोषागार में आने की आवश्यकता है ।
No comments:
Post a Comment